फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप विजेताओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
बेडमिंटन खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। पानीपत (हरियाणा) में 12 से 14 दिसंबर के मध्य नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतकर लौटे विजेताओं का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। इस दौरान जनवरी 2021 में स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरीश कपूर टीटू बुंदेलखंड विकास सेना ने कहा कि जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलगांना, पंजाब, हरियाणा से जीत हासिल कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसे ध्यान में रखकर जमील सर एकेडमी में सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा,. हेमंत कुमार जैन व राजेंद्र कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। सम्मान पाने वालों में बालिका ओपन विजेता सुरभि पटेल, बालिका अन्डर19 विजेता आरती कुशवाहा, बालिका अन्डर 17 विजेता मानसी यादव, बालिका अंडर, उप विजेता अहल जहीर, बालिका अन्डर-14 उप विजेता अर्शिका खान, विजेता-मनतसा खान, बालक अन्डर 17 विजेता रोहित सोनी, बालक अन्डर 17 उप विजेता-रितिक बुंदेला, बालक अन्डर-14 विजेता-कौस्तुभ सक्सेना, बालक अन्डर14 उप विजेता अनन्त आस्तिक वाजपेयी, बालक अन्डर-14 में तृतीय स्थान पर देवेन्द्र सिंह थे एवं मुख्य कोच ऐकेडमी जीशान सर शामिल रहे। हेमंत कुमार रोड़ा ने माह जनवरी 21 में एक अच्छे स्तर की बैडमिन्टन प्रतियोगिता कराने की घोषणा की। अंत में जीशान सर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें