फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने जब्त की एक क्विंटल पॉलीथीन

Sat, 25 Mar 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नपा ने जब्त की एक क्विंटल पॉलीथीन - फोटो : demo
विज्ञापन
शुक्रवार को कस्बे में पॉलीथीन की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी में एक क्विंटल से अधिक पॉलीथीन को जब्त किया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपाल में प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में पॉलीथीन की बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन नगर पालिका व जिला प्रशासन अब तक शहर में पॉलीथीन के उपयोग पर रोक नहीं लगा सका है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही अधिकारियों भी एक्शन में आ गए और नगर में पॉलीथीन के बिक्री के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया और एक क्विंटल से अधिक पॉलीथीन को जब्त किया। यह अभियान अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश बिरौनियां, अभिषेक कुमार चौबे, संजय बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें