फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैध मतदाता का नहीं कटेगा मतदाता सूची से नाम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण का शत-प्रतिशत ईएफ डिजिटाईजेशन कार्य पूर्ण करने वाले दो बीएलओ को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला प्रशासन ने एसआईआर का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले दो बीएलओ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सिर्फ अपना विवरण भरकर फार्म को जमा करना है। कोई भी दस्तावेज नहीं देना है। किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं कटेगा।
भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि एसआईआर की सही जानकारी जनता तक पहुंचाएं और भ्रांतियों को दूर करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। महरौनी विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-90 सीबी इंटर कॉलेज निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ सत्यनारायण लक्षकार एवं भाग संख्या-462 कलौथरा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ देशराज कुर्मी ने ईएफ डिजिटाईजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। जिस प्रकार से इन दो बीएलओ ने कार्य किया है, इसी प्रकार अन्य भी कार्य करें तो समय से पहले ही एसआईआर का कार्य समाप्त किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत लगभग 23 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर के प्रथम चरण की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। बीएलओ की ओर से सभी घरों में गणना प्रपत्र पहुंचाए जा रहे हैं। सभी लोग जल्द से जल्द अपना फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा करा दें। इसके लिए पंचायत स्तर के कर्मचारी जैसे पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, लेखपाल, बीएलओ आदि की सहायता ले सकते हैं। ये कर्मचारी आपका फार्म स्वयं भरकर आपसे सत्यापित कराने के बाद हस्ताक्षर कराएंगे और जमा कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें