फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली व सड़क के अभाव में गली में हो रहा जल भराव, आवागमन में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में खाली क्षेत्रों में बन रहे मकानों के बीच सड़क, नाली की समस्या गंभीर होती जा रही है। ऐसा ही हाल वार्ड नंबर 13 पिसनारी के मोहल्ला तिलयाना का है। यहां पर सड़क व नालियों नहीं हैं लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। वहीं, संक्रामक बीमारियों का भी भय बना रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदार लोग इस तरह की समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका विभिन्न वार्डों में नाली व सड़क के अभाव के कारण होने वाली समस्याओं से उबर नहीं पा रही है। आलम यह है कि बीते दिनों हुई बारिश से जहां गलियों में जल भराव से आवागमन में परेशानी बनी रही तो अब बारिश समाप्त होने के बाद भी गलियों में कीचड़ की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। यहां पर घरों से निकलने वाला पानी नाली के अभाव में गलियों में भर रहा है। इससे कच्ची गलियों में कीचड़ हो जाता है। जहां से मोहल्लेवासियों को वाहनों की निकासी तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही स्थिति नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 पिसनारी के मोहल्ला तिलयाना की है। जहां पर मैन सड़क से अलग रास्तों में मकानों का निर्माण हो गया है। जहां पर बस्तियों में निवास हो गया है, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इसके अलावा पानी की निकासी के लिए नाली नहीं बनाई गईं है। ऐसे में घरों से निकलने वाले पानी की निकासी सीधे रास्ते में हो रही है। रास्ता कच्चा होने से जलभराव होने पर कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। ऐसे में लोगों को वाहनों की निकासी तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। मजबूरन कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे को निकलने में गिरने का भय बना रहता है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल जाते समय सड़क तक छोड़ने के लिए आना पड़ रहा है। वहीं, घरों के आसपास में जलभराव होने से मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे मच्छर जनित बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। वहीं, पिसनारी में नालियों के क्षतिग्रस्त होने से पक्की सड़क पर भी जलभराव हो रहा है। ऐसे में सड़क से वाहनों की निकासी में राहगीरों के ऊपर आ जाता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों केे कीचड़ से निकल कर भुगतना पड़ रहा है।
न तो सड़क बनाई गई और न ही नाली का निर्माण हो सका है। इससे नालियों के पानी का जलभराव गली में हो रहा है। जिससे रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। यहां से बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

-श्यामलाल
आवास के पास में गली व खाली प्लाट में दूषित पानी का जलभराव हो गया है। ऐसे में मच्छर जनित बीमारियों का भय बना रहता है। वहीं, आवागमन में परेशानी हो रही है। शीघ्र ही नाली व सड़क का निर्माण कराया जाए।
- रामकली
परिवार में मेरे पिता बुजुर्ग हैं, बीमार रहते हैं। इन्हें महीने में कई बार उपचार के लिए ले जाना पड़ता है, लेकिन गली में कीचड़ के चलते वाहन दरवाजे तक नहीं आ पाता है। वाहन तक मरीज को ले जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

- ममता
अवर अभियंता को मौके पर भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डा.संजय कुमार मिश्रा
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें