फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली चोक होने से परेशान महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
पानी की निकासी को लेकर गल्ला मंड़ी के पास सड़क पर जाम लगा कर बैठी महिलाएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के गल्ला मंडी के सामने मोहल्ले की गली में नालियां चोक होने से गंदगी और बदबू से परेशान महिलाओं ने कहीं भी सुनवाई नहीं होने पर मंडी रोड पर जाम लगा दी। सूचना पाकर मंडी चौकी पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद एडीएम ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गल्ला मंडी के सामने स्थित विवेकनगर मोहल्ला में काफी दिनों से कुछ लोगों द्वारा जमीन की प्लाटिंग करने के चलते वहां रहने वाले लोगों के मकानों के सामने की नालियां बंद कर दी गईं, जिसके चलते मोहल्ले के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है, साथ ही बदबू भी आ रही है। यहां लगे हैंडपंप का पानी भी दूषित हो रहा है। जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसी को लेकर मोहल्लेवालों द्वारा पूर्व में कई बार अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन नालियां नहीं खुलवाई गईं। शनिवार को मोहल्ले की परेशान महिलाओं ने एकत्रित होकर गल्ला मंडी के सामने निकली मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। महिलाएं सड़क पर करीब आधा घंटे तक बैठी रहीं और एसडीएम या एडीएम के आने पर उनके आश्वासन पर उठने की बात कर रही थीं। जानकारी पर मंडी चौकी प्रभारी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए और किसी प्रकार समझाकर जाम खुलवाया। फिर कुछ देर बाद एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें