फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़युक्त पानी से निजात दिलाने को काटी पाइप लाइन

विज्ञापन
नेहरू नगर में हैंडपंप से पानी लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जल संस्थान को मोहल्ला नेहरू नगर की जलापूर्ति को सुधारने के लिए आखिरकार पाइपलाइन काटनी पड़ी। सोमवार को जब पाइपलाइन को खोला गया तो काफी गंदगी बाहर निकली। फिलहाल लाइन खुली रखी गई है। अधिकारियों का मानना है कि पाइपलाइन को खोलने से अंदर की सारी गंदगी बाहर आ जाएगी।
विज्ञापन

नई पाइपलाइन को आपूर्ति से जोड़ने के बाद भी कीचड़युक्त पानी आने की समस्या उत्पन्न हो गई थी। मोहल्ला नेहरू नगर के लोगों को चार दिन से पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा था। नलों में इतना पानी गंदा आ रहा था कि न तो लोग इसे पी पा रहे थे और न ही कपड़ों की धुलाई हो पा रही थी। गंदा पानी आने से कइयों के टुल्लू मोटर जाम हो गए थे, जिससे लोग इसे दोबारा लगाने में डरने लगे थे। तमाम लोगों ने नलों की टोंटी खोलना बंद कर दिया, जिससे यह हुआ कि पाइपलाइन में जमा कीचड़ साफ नहीं हो पाया। समस्या गंभीर हो गई तो आखिरकार विभागीय अफसरों को पाइपलाइन काटने का निर्णय लेना पड़ा। सोमवार को जल संस्थान कर्मियों ने माता कात्यायनी मंदिर के पास पाइप लाइन को खोला तो उसमें जमा ढेर गंदगी बाहर आ गई।
-----
गंदा पानी घर के किसी काम लायक नहीं है पांच दिन से कीचड़ भरा गंदा पानी आने से कई लोगों की मोटरें खराब हो रही है अब पाइपलाइन काटी गई तो हकीकत सामने आ गई है। लाइन में बहुत गदंगी निकली है। हरिकिशन रैकवार
विज्ञापन

----
खोदाई में गड्ढे से कीचड़, शराब की खाली बोतलें और कचरा निकला है। कर्मचारियों द्वारा इस पाइपलाइन को खुला छोड़ दिया गया है, ताकि सुबह जब पाइपलाइन में पानी की सप्लाई हो तो उसमें से कीचड़ बाहर निकल आए। असलम खान
---
लीकेज सही हो गए तो भी पानी का प्रेशर नहीं बढ़ाया गया है। इससे लगभग तीन दिनों से मां कात्यायनी माता मंदिर के पास गली में व उसके आसपास की गलियों में तीन दिन से नलों में एक बूंद भी नहीं टपकी है। कमलेश कुशवाहा
----
पाइपलाइन की मिट्टी को साफ करने के लिए पाइपलाइन को खोला गया है। इससे मंगलवार को पाइपलाइन का कचरा साफ हो जाएगा। हालांकि, लोगों को इससे परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें