रोक के बाद भी अन्य प्रदेशों से कुछ लोग छिपकर जनपद में आ रहे हैं। ऐसा ही एक प्रकरण आजादपुरा में उजागर हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने जांच कराई। इसके बाद मोहल्ले में ही होम क्वारंटीन कर दिया गया। खुुली दुकानों को भी बंद कराया। सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने वार्ड का भ्रमण किया। पता चला कि एक परिवार इंदौर वाया ग्वालियर मध्य प्रदेश से आजादपुरा में गोपनीय तरीके से 15 अप्रैल को पहुंचा। सूचना मिलने पर सभी की राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कोविड-19 से संबंधित जांच कराई गई। इसके बाद उनके मूल निवास मोहल्ला लेड़िया आजादपुरा में ही होम क्वारंटीन में रखा गया। हिदायत दी गयी कि घर से बाहर नहीं निकलें। दो व्यक्ति नौगवांकलां, एक व्यक्ति निवासी डुलावन व एक व्यक्ति निवासी मड़वारी अटा मालथौन मध्य प्रदेश से पैदल चलकर गोविंद सागर डेम सिंचाई विभाग गेट के पास से होकर निकले तो उन्हें रोककर मास्क उपलब्ध कराए गए। कोविड-19 की जांच हेतु राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भेजा गया।