फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से किसानों को नुकसान

विज्ञापन
आंधी से टूट गया आम का पेड़ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
महरौनी तहसील अंतर्गत पूरे क्षेत्र में आई तेज आंधी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं के भूसे के ढेर हवा में उड़ गए। आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। शनिवार की रात करीब नौ बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में आदल छा गए। हवाएं चलने लगीं। लग रहा था कि पानी बरसेगा, लेकिन हवा धीरे- धीरे आंधी में बदल गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तेज आंधी चने लगी। आंधी इतनी तेज थी कि बड़े- बड़े पेड़ जमींदोज हो गए। इससे उन किसानों को भारी नुकसान हुआ जो आम की फसल से खर्च चलाते हैं। अभी आम के पड़ों में छोटी- छोटी अमियां लद गई थीं, जिससे किसानों को उम्मीद थी कि अबकी बार आम अच्छा होगा, लेकिन शुरूआत में ही आम की फसल को आंधी से भारी नुकसान हो गया है। तेज आंधी के कारण बिजली भी गुल हो गई और रात भर नहीं आई। इस कारण लोगों को बिना बिजली के ही रात काटनी पड़ी। इस दौरान मच्छरों के कारण छोटे बच्चों का बुरा हाल रहा और बच्चे रात भर सो नहीं सके। आंधी इतनी तेज थी कि भूसे को उड़ा ले गई। कई भूसों के ढेर आधे से भी कम रह गए। तेज आंधी से किसानों को भारी नुकसान हो गया है। किसान की चार माह की मेहनत से तैयार की गई खेती का भूसा तेज आंधी में कुछ ही मिनटों में गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें