फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला एक बूंद पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेेहट। गर्मी बढ़ते ही नगर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। शनिवार को जल संस्थान नगर की जनता को एक बूंद पानी की भी आपूर्ति नहीं करा सका। इससे लोगों को मजबूरी में हैंडपंप और कुओं का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम आते ही हर बार नगर में पानी की समस्या विकराल हो जाती है। विभागीय कर्मचारी कभी पाइपलाइन फटने तो कभी बिजली आपूर्ति ठप होने की बात कह कर जनता को गुमराह करते रहते है। वर्तमान में नगर के कई मोहल्लों में पानी का संकट बना हुआ है। तीन दिन से सिविल लाइन क्षेत्र में गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं शनिवार को नगर की जनता एक बूंद पानी के लिए तरस गई। जल संस्थान के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को रात में आई आंधी से माताटीला फिल्टर पर बिजली आपूर्ति बंद रहने से और पाइपलाइन के टूटने से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। पानी की आपूर्ति न होने पर गर्मी में लोगों को मजबूरी में कुओं एवं हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। जिससे कई हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ जुटी।
नए बस स्टैंड और अंजनी नगर की जनता पिछले कई वर्षों से पानी के गंभीर संकट का सामना करती आ रही है। जानकारी के बावजूद किसी ने इस समस्या के निदान पर ध्यान नहीं दिया। मदन मोहन ज्योतिषी, व्यवसायी
विज्ञापन

जल संस्थान पर लोगों की समस्या सुनने वाला तक नहीं है। ऐसी स्थिति में जनता अपनी परेशानी बताने के लिए ही परेशान है। समस्या का निदान तो काफी दूर की बात है। रामू खटीक, पार्षद नगर पंचायत
जैन मंदिर और उसके आसपास आए दिन पानी का संकट बना रहता है। जब कभी नलों से पानी की आपूर्ति होती है। अधिकतर परिवारों ने मजबूरी में बोरिंग करानी शुरू कर दी है। अजय जैन, पूर्व पार्षद नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें