पेयजल समस्या गहरराती जा रही है। नेहरू नगर में लगातार दूसरे दिन भी पानी नहीं आया। इस कारण मोहल्ले वालों को असुविधा हुई। बीते रोज साइफन का वाल्ब खराब हो गया था। उम्मीद थी कि वाल्ब सही हो जाएगा और पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन वाल्ब सही नहीं हो सका। नेहरू नगर की पेयजल समस्या गहराई हुई है। दो दिन से साइफन में गड़बड़ी के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। टैंकर से पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। मोहल्लेवासी हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। तेज धूप में हैंडपंप पर भी लाइन लग रही है।