फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर होंगी बिजली विभाग की कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के पास विधायक और मंत्री ने जिले में बिजली विभाग की गड़बड़ियों की शिकायत की। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के काम पूरे नहीं हुए हैं। बिल मनमाने बनाकर दिए जा रहे हैं। गांव में कनेक्शन नहीं है, फिर भी बिल जारी कर दिए गए हैं। इस तरह की शिकायतों के बाद प्रबंध निदेशक ने कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। जिले में कई गांव ऐसे हैं, जहां पर खंभे लगा दिए गए और तार खींचे गए, लेकिन अब तक ग्रामीणों को कनेक्शन नहीं मिल सके हैं। इतना ही नहीं कई गांवों में तार खींचने के बाद दोबारा निकाल लिए गए हैं। इस पर श्रम और सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ और विधायक रामरतन कुशवाहा ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से शिकायतें की थी। अब इन शिकायतों का समाधान करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए हैं। इससे माना जा रहा है कि बिजली की कमियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें