फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा को मिले नगर-पंचायत का दर्जा

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मड़ावरा में डीएम को सौपा ज्ञापन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए मड़ावरा कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की है। इसके अलावा अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक कुमार रावत एवं चंद्रदीप रावत द्वारा जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग का शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मड़ावरा ब्लाक प्रमुख चंद्रदीप रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिए ज्ञापन में बताया कि जनपद में इस वर्ष सोयाबीन एवं उड़द फसल में मोजेक रोग लगने से 70 फीसदी तक नुकसान हुआ है जबकि राजस्व विभाग द्वारा महज 25 प्रतिशत नुकसान की रिपोर्ट भेजी गई जो कि गलत है। वहीं, परिषदीय विद्यालय में काफी कम मानदेय में सेवाएं दे रहे जनपद के भीतर अंशकालिक अनुदेशकों का स्थानांतरण किया जाए। सरकारी अस्पताल एवं आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर, चकबंदी अधिकारी एवं वन विभाग कार्यालय में कई वर्षों से कर्मचारी डटे हैं, ऐसे कर्मियों का तबादला किया जाए। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। पलेवा के समय विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में लाइन फाल्ट, ओवरलोड के नाम पर लगातार की जा रही अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति कराने समेत बिजली की चोरी पर कठोरता से अंकुश लगाने की मांग की है।
-----
सड़क पर लगता है जाम
कस्बे के बैरियर चौराहे पर सड़क किनारे सब्जी-फल की दुकानें लगने एवं अन्य दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से आए दिन सड़क पर जाम लगा रहता है। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई गई सब्जी मंडी में व्यवस्थित कराने की भी मांग उठाई। ज्ञापन पर मंडल अध्यक्ष सूरज जैन समेत मंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, श्रीराम पटैरिया, हनुमत सिंह, नारायण सिंह सेंगर आदि के हस्ताक्षर अंकित बताए गए हैं।
विज्ञापन

समाधान में दिवस में छाए रहे राजस्व व पुलिस के मामले छाए रहे
तालबेहट। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस के मामले छाए रहे। तीन शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के सबसे अधिक 42, पुलिस के 19, आपूर्ति विभाग के 12 और अन्य विभागों के 17 शिकायत पत्र समेत कुल 90 शिकायत पत्र आए। इस मौके पर तहसीलदार सौरभ कुमार पांडेय सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में रही शिकायतों की भरमार
मड़ावरा/ ललितपुर। मड़ावरा विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने तहसील में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि आईजीआरएस एवं समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कुल 398 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से नौ का समाधान कर दिया गया।
तहसील मड़ावरा में कुल 143 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 60, पुलिस के 15, सिंचाई के 13, विद्युत के 14, विकास के 13, चकबंदी के 10, पूर्ति विभाग के 05, एलडीएम के 04, चिकित्सा के 03 तथा अन्य विभागों के 06 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। तहसील ललितपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 34, पुलिस विभाग के 16, विकास विभाग के 07, विद्युत विभाग के 05 एवं अन्य विभागों के 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से केवल 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सका।
तहसील पाली में 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 11, विद्युत विभाग के 02, पुलिस विभाग के 05, विकास विभाग के 02 तथा अन्य विभागों के 02 शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। तहसील महरौनी में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 77 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 26, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग के 03, शिक्षा विभाग का 01 तथा अन्य विभागों के 34 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें 02 शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। तहसील तालबेहट में संपूर्ण समाधान दिवस में 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 42, पुलिस विभाग के 19, पूर्ति विभाग के 06, विद्युत विभाग के 06 तथा अन्य विभागों के 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनें। शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों को बीज की किट व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विद्युत बिल कलेक्शन हेतु मशीनें वितरित कीं।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी मड़ावरा एसपी सिंह, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव सहित जनपद/ तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें