फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के विरोध में पार्षद एकजुट

Wed, 30 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
नगर पाल‌िका लल‌ितपुर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका द्वारा नीलाम की गई दुकानों का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड पार्षदों ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर दुकानों की नीलामी प्रक्रिया निरस्त कराने व अन्य मांगों को बोर्ड बैठक में स्वीकृति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को भेजे गए शिकायती पत्र में मांग की गई है कि गैंदालाल पेट्रोल पंप के पास नगर पालिका द्वारा निर्मित राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन कामर्शियल कांपलेक्स के द्वितीय तल पर निर्मित आगे की चार दुकानों की नीलामी नगर पालिका द्वारा विगत माह की गई है। उक्त दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पर पार्षदों ने विरोध दर्ज कराते हुए, नीलामी प्रक्रिया निरस्त कर दोबारा नीलामी कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग रखी है कि नगर पालिका की अवशेष दुकानों की नीलामी बोर्ड की संस्तुति के बाद ही कराई जाए। पालिका के सभी कांपलेक्स में सुरक्षा के मद्देनजर अग्निरोधक यंत्र लगवाए जाएं और विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण से उनका मानचित्र स्वीकृत कराया जाए। इसके अलावा उनकी मांग है कि वार्ड में निर्माण कार्य के बाद पार्षदों की संस्तुति के बाद ही ठेकेदार का भुगतान किया जाए, ताकि वार्ड में हो रहे कार्य की पार्षदों को जानकारी होती रहे।


बजट को लेकर भी रखी मांगें
मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में पार्षदों ने बजट के संबंध में भी अपनी मांगे रखी हैं। उनकी मांग है कि बजट की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट की धनराशि को किस योजना के तहत व कहां-कहां खर्च किया गया है, इसका संपूर्ण ब्योरा बैठक में उपलब्ध कराया जाए। ठेकेदारों के बकाया भुगतान की जानकारी भी उपलब्ध कराए जाए और इस बोर्ड के अब तक के कार्यकाल के संपूर्ण बजट का ब्योरा बैठक में उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


इन पार्षदों ने की मांग
मंडालायुक्त को भेजे गए पत्र में पार्षद रामसखी कुशवाहा, कृष्ण कुमार पंथ, मु.शरीफ कुरैशी, रजनी रजक , विवेक दरौनिया, अशोक कुमार पंथ, मुस्तफा खां, रामसेवक प्रजापति, पंकज जैन मोदी, मो.इदरीश राईन, पुष्पारानी कुशवाहा, ममता तिवारी, आशाराम कुशवाहा, पार्षद सहाराबानो के पति रानू, भवानी सिंह यादव और अनुराग चौबे के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें