फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष समेत छह पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली पुलिस ने नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट कर दुकान व मकान की तोड़फोड़ करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा पाली निवासी अमित कुमार पुत्र महेंद्र कुमार चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज ठेकेदार के कहने पर अपने ट्रैक्टर से रोड से निकाले गए पेवरब्रिक्स भरवा रहा था। इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अपने साथियों के साथ आए और काम कर रहे मजदूर रामस्वरूप पुत्र गोकल और सोहन पुत्र बाबूलाल अहिरवार को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। पीड़ित जब मौके पर पहुंचा तो उसे व मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी गई। मना करने पर लात घूसों व सरिया से मारपीट शुरू कर दी, जिससे तीनों को चोटें आई। पीड़ित मौके से बचकर थाना की ओर भागा। विपक्षी अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गया और दुकान पर अमित को न पाकर अलमारी तोड़ दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया पुत्र भगवान दास, निक्की व विक्की पुत्र रामकुमार, राजकपूर व लालू उर्फ अवधेश पुत्र खेमचंद्र व जितेंद्र चौरसिया पुत्र कस्तूरचंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें