फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कीटनाशक खाकर किशोरी ने दी जान

Sat, 28 Jan 2023 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के गांव बेटना में एक किशोरी ने बुधवार सुबह कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने से जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम बेटना निवासी सोनम (17) पुत्री कांशीराम अहिरवार बुधवार को सुबह ग्यारह बजे घर में ही थी। तभी अचानक उसने किसी बात से नाराज होकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तभी उसकी मां कमरे में पहुंची तो उसने बेटी की हालत बिगड़ती देख परिजनों को बताया। परिजन उसे उपचार के लिए बिरधा अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

पिता काशीराम ने बताया कि कीटनाशक खाने के कारण की जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को पस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनम की मौत जहरीला पेय पदार्थ के पीने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें