फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चहारदीवारी का काम रोका और अनशन पर बैठे लोग

Sat, 21 Jan 2023 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। नगर की प्राचीन शिक्षण संस्था के खेल मैदान पर हो रहे चहारदीवारी के निर्माण कार्य को कॉलोनी के लोगों ने रोक दिया और अनशन पर बैठ गए। इस दौरान विद्यालय के छात्र भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर कोतवाली पुलिस और तहसीलदार ने स्कूल प्रबंधन और कॉलोनी के लोगों की बात सुनी। साथ हीआश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

नगर के श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के खेल मैदान के समीप एक नई कॉलोनी विकसित हो रही है। जिसमें लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगों ने भूखंड खरीदे हैं। साथ ही कुछ मकान बन भी चुके हैं। इस कॉलोनी के लोग अभी तक मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के मैदान से निकलते रहे हैं। अब प्रबंध समिति खेल मैदान की चहारदीवारी बनाना शुरू कर दिया है। इससे कॉलोनी के लोगों का निकलना मुश्किल हो जाएगा।
शुक्रवार सुबह जब खेल मैदान पर निर्माण कार्य शुरू हुआ तो कॉलोनी कुछ महिला और पुरुष वहां पर पंडाल लगाकर बैठ गए और अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने निर्माण कार्य बंद कराने का प्रयास किया। जिसके बाद विद्यालय के सैकड़ों छात्र मौके पर आ गए। जिससे स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छात्रों को मौके से भगा दिया। तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बात की और तीन दिन तक यथास्थिति बनाए रखने रखने के निर्देश दिए। इस आश्वासन पर अनशन समाप्त हो गया।
विज्ञापन


- जानकारी मिलने पर मैंने तहसीलदार को मौके पर भेजा था। अनशन समाप्त करा दिया गया है। समस्या का निदान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा - अमित कुमार भारतीय, एसडीएम, तालबेहट

- दोनों पक्षों से वार्ता के उपरांत तीन दिन यथास्थिति बनाए रखने के लिए कह दिया गया है। इस बीच राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पूरी जांच करके रास्ते के बारे में मंथन करेगी।- अभिमन्यु कुमार, तहसीलदार तालबेहट

- विद्यालय की भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को कॉलोनी के लोगों ने गलत तरीके से प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जो उचित नहीं है। - मनोज कुमार भट्ट, प्रबंधक, मर्दन सिंह इंटर कॉलेज, तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें