फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बेटे को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ने से प्रसूता की मौत

Sat, 21 Jan 2023 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत सीएचसी जखौरा में बेटे को जन्म देने के ढाई घंटे बाद हालत बिगड़ने से प्रसूता की जिला महिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और उसके शव को गांव ले गए, जहां अंतिम संस्कार कर दिया। जखौरा क्षेत्र अंतर्गत नवीन जखौरा निवासी रानी (25) पत्नी संजू अहिरवार गर्भवती थी और शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे उसे प्रसव पीड़ा होने के चलते परिजन सुबह छह बजे उसे जखौरा सीएचसी ले गए। जहां सुबह करीब आठ बजे महिला ने बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे सुबह करीब दस बजे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे निजी वाहन से जिला महिला अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और उसके शव को वापस गांव ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें