ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना और तहसील बार संघ की संयुक्त बैठक अधिवक्ता मुन्नालाल जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रशासन द्वारा जमीनों के सर्किल रेटों की गई मूल्यवृद्धि और विसंगतियों के विरोध में तहसील बार संघ की कई दिनों से चल रही हड़ताल को एसडीएम के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर यह भी निर्णय लिया गया है कि यह हड़ताल खत्म नहीं हुई है बल्कि इसे स्थगित किया गया है। मांगें नहीं माने जाने पर तहसील बार संघ पुन: हड़ताल करने पर बाध्य हो जाएगा । संस्था प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि वर्तमान सर्किल रेट बढ़ाए जाने से पूर्व में 2019 की रेट लिस्ट सूची के अनुसार 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती थी परंतु एक दिसंबर 22 की जारी लिस्ट में अत्यधिक वृद्धि की गई है ।
अधिवक्ता राकेश गौतम ने कहा कि 2019 की रेट सूची में 20 गांव निर्धारित हुए थे जिनका नियमानुसार नोटीफिकेशन हुआ था परंतु वर्तमान रेटसूची में बिना नोटीफिकेशन के 10 गांवों की और वृद्धि कर दी गई है तथा रोड से लगे हुए नंबरों के निर्धारण सही से नहीं किया गया है।
बैठक में अधिवक्ता कैलाश नारायण पुरोहित,शंकरलाल रजक,केदार पटेल,रमेश साहू,संतोष जैन, सुनील राय,अनंतराम कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव,रामकुमार, विनोद कुमार , प्रीतम , जयराम , मुजीब के अलावा सुधेश नायक, मुकेश पटेल, किशनलाल राय, सुरेश नायक, जगदीश साहू,महेंद्र अग्निहोत्री मौजूद रहे।