फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर लगाई गईं पर्यटन स्थलों की तस्वीरें

Wed, 18 Jan 2023 12:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद और आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन व पुरातत्व महत्व के स्थलों की जानकारी देने के लिए ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पर्यटन स्थलों की तस्वीरें लगाई गई हैं। प्लेटफार्म एक, यात्री प्रतीक्षालय और वेटिंग हॉल में पर्यटन स्थलों की तस्वीरों को लगाया गया है।जनपद व आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन व पुरातत्व महत्व के स्थलों को बढ़ावा देने एवं यात्रियों को क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर पर्यटन स्थलों की तस्वीरों को लगाया जा रहा है। स्टेशन पर चंदेरी, टीकमगढ़, सांची, ओरछा आदि क्षेत्रों के पर्यटन व पुरातत्व स्थलों की तस्वीरों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन पर लगाई गई तस्वीरों में जैन मंदिर देवगढ़, दशावतार मंदिर देवगढ़, नीलकंठेश्वर मंदिर पाली, सांची के स्तूप, मालाटीला बांध के गेटों से निकलता पानी का दृश्य आदि शामिल हैं। वहीं कुछ महापुरुषों के संदेश लिखे उनकी तस्वीरों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जिले और आसपास के पर्यटन स्थलों तस्वीरों को लगाया गया है। इस प्रकार की अन्य तस्वीरों को भी यहां लगाया जाएगा।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें