फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गली-गली खुले अस्पताल, विभाग में पंजीकृत महज आठ

Tue, 17 Jan 2023 12:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय, ललितपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल तो बदहाल है, लेकिन निजी अस्पताल भी मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह अवैध अस्पतालों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग के कागजों में महज आठ नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। मगर गली मोहल्लों में छोटी दुकानों में अस्पताल चल रहे हैं। इन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने से लेकर ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी इन अवैध अस्पतालों पर लगाम लगाने में नाकाम है।जिले में खुलेआम बिना मानकों के नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। इनमें मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। कुछ स्थानों पर सीजर प्रसव तक किए जा रहे हैं। तहसील तालबेहट में एक छोेटी सी दुकान में क्लीनिक के नाम पर नर्सिंगहोम का संचालन किया जा रहा है। इनमें जांच के लिए पैथोलॉजी और दवाइयां तक दी जा रही हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा में कई ऑपरेशन तक किया जा रहे हैं। वहीं बार में भी क्लीनिक में दस बेडों पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मड़वरा व महरौनी का भी यही हाल बना हुुआ है।
पंजीकृत 20, गली-गली खुलीं पैथोलॉजी
जिले में विभागीय आंकड़ों में महज 20 पैथोलॉजी पंजीकृत हैं। जबकि गली-गली में लोगों के रक्त और अन्य जांचों के पैथोलॉजी खुली हुई हैं। कुछ संचालकों ने तो एक पैथॉलॉजी का पंजीयन कराकर शाखाएं खोल दी हैं। यहां मरीजों से मोटी रकम वसूलने के साथ ही गलत रिपोर्ट दी जाती है।
विज्ञापन


यह है पंजीयन की स्थिति
स्वास्थ्य इकाई - वर्ष 2018 में पंजीकृत - वर्तमान
नर्सिंग होम - 09 - 08
पैथोलॉजी लैब - 24 - 20
डेंटल क्लीनिक - 10 - 02
ऐलोपैथी क्लीनिक - 28 - 02
आयुर्वेदिक क्लीनिक- 145 - 89
होम्योपैथिक क्लीनिक - 28 - 16

जनपद में स्वास्थ्य इकाई संचालकों को पंजीयन कराने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें