फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सगे भाइयों की मौत पर सिसक रहे परिजन को देख आंखें हुईं नम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (ललितपुर)। किसान परिवार में एक साथ दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत पर सिसकते परिजन को देख हरेक की आंखें नम हो गईं। दोनों बेटों की मौत पर एक ओर मां का कलेजा फटा सा जा रहा था तो उनकी पत्नियां कभी चीखती चिल्लातीं तो कभी बेसुध होकर उनके सीने से लग जातीं। बदहवास बहनें अपने को रोक नहीं पा रही थीं, लेकिन कभी मां को समझातीं तो कभी अपनी भाभी को समझाते खुद आंसुओं के सैलाब में डूब जातीं।
विज्ञापन

शनिवार को थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाहो में किसान बृजलाल और उसके दो पुत्र सोन सिंह (35) व रंजीत सिंह (31) ट्रैक्टर-ट्रॉली से मध्यप्रदेश के अशोकनगर सोयाबीन के बीज खरीदने गए थे। लेकिन, लौटते वक्त थाना चंदेरी के पास रात्रि दस बजे उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर प्रानपूरा की खाई में जा गिरी थी। दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई थी, जबकि उनके घायल पिता का उपचार झांसी में चल रहा है।
रविवार को उसके दोनों पुत्रों का शव घर आया। परिजन ने उनका अंतिम संस्कार एक चिता पर किया। मृतक के बड़े भाई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसके दोनों भाइयों पर किसान कार्ड का कर्जा है, बावजूद इसके परिवार में सब खुशहाल थे, लेकिन अब दर्द इतना बड़ा मिला कि कभी इसे भुला नहीं सकते। मृतक सोन सिंह का एक दस वर्षीय पुत्र है तो रंजीत का एक सात वर्षीय पुत्री व एक पांच वर्षीय पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें