फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार का इनामिया हत्यारा पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
जखौरा पुलिस की गिरफ्त में इनामी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम बरौदा स्वामी में 19 दिन पूर्व भूमि विवाद में दूसरों को फंसाने के मामले में पिता की हत्या के फरार आरोपी पुत्र को एसओजी और जखौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार हत्यारोपी मनीराम बरार पर 20 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन

ग्राम बरौदा स्वामी निवासी मनीराम बरार ने थाना जखौरा में अपने पिता भगोला (70) पुत्र करिया बरार जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था और चार अप्रैल को करीब तीन बजे दिन से गुमशुदा हो गया था। थाना जखौरा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर वृद्ध की खोजबीन शुरू कर दी थी। गुमशुदा भगोला बरार का शव अगले दिन सुबह दीना राजपूत के खेत में स्थिति कुएं से बरामद किया गया। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। छानबीन करने पर वृद्ध की हत्या की आशंका उसके परिजनों द्वारा व्यक्त की गई थी।
पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता और क्षेत्राधिकारी तालबेहट देवेंद्र सिंह की देखरेख में वृद्ध की हत्या के खुलासे के लिए थाना जखौरा पुलिस व एसओजी टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम द्वारा इस मामले की जांच करने पर पाया कि स्थानीय निवासी दीना राजपूत का मृतक व मृतक के पुत्रों से जमीनी विवाद चल रहा था। मृतक के पुत्र मनीराम, हरदयाल बरार उर्फ हद्दी, खेमचंद पुत्र भगोला बरार एवं रामसवेक पुत्र गुलाब निवासी ग्राम बरौदास्वामी द्वारा ही पिता भगोला को अचेत अवस्था में योजना बनाकर विपक्षी दीना राजपूत व उसके परिजनों को फंसाने के लिए कुएं में पिता को गमछे द्वारा एक पत्थर से बांधकर डाल दिया एवं थाने में वृद्ध की झूठी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

उक्त प्रकरण के संबंध में शव बरामद होने पर थाना जखौरा में धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। हत्या में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी घटना के खुलासा होने के दिन से ही फरार हो गया था। इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त फरार आरोपी पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार आरोपी मनीराम बरार को थाना जखौरा व एसओजी टीम द्वारा बृहस्पतिवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जखौरा अवध नारायण पांडेय, एसओजी प्रभारी राजबाबू यादव, एसओजी टीम के शत्रुन्जय, अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, जायद अली, अमित पाठक, मनमोहन, इमरान, थाना जखौरा से विनोद शर्मा, अनिल कुमार, मोहित सिंह, नीतू यादव, सलाउद्दीन, शिवशंकर सेंगर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें