फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हत्या का केस दर्ज...पुलिस के पहरे में किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
-संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े परिजनों की बात आखिरकार पुलिस ने मान ली। आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम चकलालौन निवासी राजाबाबू का शव शनिवार को गांव से कुछ दूर फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने गांव के हनुमत सिंह, अजय, हरपाल सिंह, नत्थू सिंह, जयपाल सिंह, छोटू पर एक मुकदमा में राजीनामा करने के बहाने से बुलाकर राजाबाबू की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। शनिवार रात को पोस्टमार्टम के बाद राजाबाबू का शव लेकर परिजन घर पहुंचे। विपक्षियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़े रहे। जखौरा पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन परिजन कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। रातभर पुलिस व मृतक के परिजन के बीच बातचीत होती रही। आखिरकार पुलिस ने रविवार सुबह सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद परिजनों ने राजाबाबू के शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान थाना जखौरा पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन


रात भर बर्फ पर रखे रहे शव: गर्मी में शव खराब न हो जाए, इसके लिए परिजनों ने बाजार से बर्फ लाकर उस पर शव रखा था। वहीं, पुलिस पूरी रात अंतिम संस्कार करने की बात कहते हुए वहां डटी रही।
-
रंजिश में मारने का आरोप: मृतक राजबाबू के चाचा पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 मई की रात करीब आठ बजे उसका भतीजा राजाबाबू घर से प्रधान के घर पर राजीनामा करने की बात कहकर गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। तलाश किया तो एक जून की सुबह करीब सात बजे राजाबाबू गांव के एक व्यक्ति के खेत पर पेड़ से लटका मिला। राजाबाबू का हनुमत सिंह, अजय, हरपाल सिंह, नत्थू सिंह, जयपाल सिंह, छोटू निवासी लालौन से रंजिश चली आ रही थी। आरोपियों ने राजाबाबू को मारकर फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर मृतक के परिजनों को पुलिस ने समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें