कैप्सन- हत्या कांड का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। थाना पूराकलां पुलिस ने शहजाद नदी के धुबिया घाट पर युवक की हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी और उसके दो अन्य भाइयों ने ग्राम सारसेड़ निवासी धनीराम का अपहरण कर हत्या करके उसके शव को रस्सी और पत्थरों से बांधकर हजारिया गांव के समीप से निकली शहजाद नदी में फेंक दिया था। शव बरामद होने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष पूराकलां अमर बहादुर सिंह ने चौबारा तिराहे के समीप से आरोपी ऊदल पुत्र रामप्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का शॉल भी बरामद कर लिया गया। उसने बताया कि भागते समय शॉल तार में फंस कर गिर गया था।