फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के संचालक समेत तीन पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रामनगर निवासी एक महिला की तीन पुत्रियों के नाम से फिक्स डिपाजिट कर दोगुनी राशि देने, लेकिन जरूरत पड़ने पर जमा राशि वापस नहीं करने पर चिटफंड कंपनी के संचालक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी शांतिदेवी पत्नी हरीराम कोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 फरवरी 2016 को उसका पड़ोसी विनोद कुमार तिवारी उसके पास आया और कहने लगा कि वह अपनी तीनों पुत्रियों के नाम से एडवांटेड कंपनी में फिक्स डिपाजिट (एफडी) कर दें, जिसमें समय पूरा होने पर उसे दोगुनी धनराशि प्राप्त होगी। इसके बाद विनोद कुमार तिवारी अपने भाई रवि तिवारी एवं राहुल तिवारी, जो एडवांटेड कंपनी का संचालन कर रहे हैं, को लेकर आया और बातों में उसकी तीनों पुत्रियों दीक्षा, कशिश व रिशिका के नाम से ढाई-ढाई लाख रुपये की एफडी कर दी। पति के नाम से सौ रुपये के स्टांप पर गवाहों के सामने इकरारनामा लिखकर दिया था कि यदि कंपनी भुगतान नहीं करती है तो विनोद कुमार तिवारी उसकी पुत्रियों के नाम से जारी तीनों एफडी का भुगतान स्वयं करेंगे।
इसी तरह मुहल्ले के कमल पंथ ने भी पच्चीस हजार रुपये की एफडी कराई थी। विनोद कुमार का भाई एडवांटेड के अलावा अन्य प्राइवेट बैंकों का संचालन कर रहे थे, जो वर्तमान में क्षेत्र में काम नहीं कर रही हैं। उसे पैसों की जरूरत है, क्योंकि पति बीमार रहते हैं। करीब दस दिन पहले उसके पति आजादपुरा में सोनी मिलन पैलेस के पास निवासी विनोद के भाई राहुल तिवारी के घर गए और तीनों पुत्रियों की एफडी में जमा की गई कुल धनराशि साढ़े सात लाख रुपये देने को कहा तो वह उनसे गाली- गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---------
चिटफंड कंपनियों द्वारा लोगों से रुपये जमा कराकर गबन करने के मामले सामने आ रहे हैं। एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यदि कोई अन्य मामला आता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें