संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यहां जल्द ही चौपाटी गुलजार होगी। नगर पालिका ने इसके लिए भूमि चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। लगभग तीन दर्जन दुकानदारों को स्थान दिया जाएगा। जीजीआईसी रोड पर चौपाटी में चाट, पकौड़ा, आइसक्रीम, डोसा, बर्गर, पिज्जा आदि मिल सकेगा।
अभी हाथठेला वाले दुकानदार जगह-जगह अपनी दुकानें लगाए हैं। कई जगह सड़क किनारे तो कुछ तिराहों और चौराहों के मोड़ पर दुकान सजाए हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई बार इनके चक्कर में फुटपाथ पर चलना तक मुश्किल होता है। दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा चौपाटी बनाई जा रही है। इसके लिए प्रत्येक दुकानदार को स्थान निर्धारित किया जा रहा है। जीजीआईसी रोड पर एक ओर फुटपाथ में कॉलम बनाए जा रहे हैं। इन पर नंबर भी डाले जा रहे हैं। चौपाटी के गुलजार होने से लोगों को फास्टफूड व चाट खाने के लिए नहीं भटकना होगा। एक ही स्थान पर सभी वस्तुएं मिल सकेंगी।
-
जीजीआईसी रोड पर चाट, डोसा, बर्गर, पिज्जा, मोमोज, आइसक्रीम की दुकानें लगाने के लिए चौपाटी बनाई जा रही है। इसके लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद