फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: बसपा ने बनाए 12 सेक्टर, बूथ स्तर तक पहुंचने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के झांसी मंडल जोन इंचार्ज अमित कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव को प्री लोकसभा चुनाव के रूप में पूरी दमदारी से लड़ेगी। वह पार्टी कार्यालय में नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका सीट के लिए शहर को 12 सेक्टरों में विभाजित कर प्रति सेक्टर में 10 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। ये टीम बूथ स्तर तक काम करेगी। टीम की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने सेक्टर के बूथों से वार्ड सदस्य और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को अधिक से अधिक वोट दिलवाए।
उन्होंने कहा कि एक कोर कमेटी भी बनाई जा रही है। जिससे चुनाव को हम पूरी मजबूती से लड़ सकें। जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती व पार्टी के स्थापना दिवस पर नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर पंचायतों के चुनाव के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, पूर्व जोन इंचार्ज इंजीनियर चंद्रशेखर अहिरवार, जिला महासचिव लखनलाल सविता, भगवान दास प्रजापति, रामदयाल मुड़ेले, महादेव प्रसाद सेन, सुनील कुमार साहू, महाराज सिंह, कीरत सिंह राजपूत, रहीश राजपूत पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्याम लाल बुनकर, धीरज कुशवाहा, राहुल गौतम, चंद्रपाल सिंह, इंद्रभान सिंह, विनोद रायकवार, सोन सिंह यादव, अखिलेश, कपिल कुमार, अतु सरकार, प्रीतमलाल तिलक, राधेलाल मुंशी, मीना अहिरवार मौजूद रहे। संचालन तुलसीराम अहिरवार ने किया।
विज्ञापन


क्रांति राकेश कुशवाहा ने आवेदन के लिए फार्म
बसपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी के लिए क्रांति राकेश कुशवाहा ने पार्टी कार्यालय से आवेदन फार्म लिया है। जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार ने बताया कि वह अपना आवेदन 14 अप्रैल को अपने समर्थकों के साथ जमा करेंगी। अन्य आवेदन भी उसी दिन से लेना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें