ललितपुर। बजाज पावर प्लांट का लोकार्पण करने बीस सितंबर को जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह भी आएंगे।
प्रोटोकाल मजिस्ट्रेट के अनुसार लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता, परती भूमि विकास, राजस्व, अभाव, सहायता पुनर्वास तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव बीस सितंबर को प्रात: ग्यारह बजे आएंगे। इस दौरान वह ग्राम बुरौगांव- मिर्चवारा में बजाज पावर प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साढ़े ग्यारह बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी बजाज पावर प्लांट के लोकार्पण के अवसर पर ग्राम मिर्चवारा- बुरौगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।