फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
court.jpeg - फोटो : court.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां में ढाई माह पहले हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में थाना जाखलौन पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम बम्हौरीकलां निवासी राज राजेश्वर मिश्रा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते ढाई माह पहले एक सितंबर को रात में जब उसके पिता अपने घर के दरवाजे पर थे, तभी गांव के ही राममिलन पुत्र सुखलाल बढ़ई समेत चार लोग आए और उसके पिता के साथ धक्का मुक्की कर दी, जिससे उसे चोटें आईं और उन्होंने उसके पिता का गला दबाकर मारपीट भी की, जिससे उनकी मौत हो गई। जिस पर उसने थाना जाखलौन में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। मामले में न्यायालय के आदेश पर जाखलौन पुलिस ने राममिलन समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें