फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लॉज के कमरे में ठहरे एमपी निवासी की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नींद की गोलियों का एक रैपर, सुसाइड नोट मिला, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के घंटाघर के पास स्थित एक लॉज के कमरे में ठहरे मध्य प्रदेश निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कमरे में बेसुध अवस्था में मिला। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कमरे से नींद की गोलियों के रैपर और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जनपद के घटावदा जेलश्वर निवासी मुकेश सिंह रघुवंशी (60) शुक्रवार दोपहर घंटाघर स्थित एक लॉज में कमरा लेकर ठहरे थे। सामान रखने के बाद वह कुछ समय के लिए बाहर गए और शाम को लौटकर कमरे में चले गए। शनिवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकले। दोपहर और शाम तक कोई गतिविधि न होने पर लॉज कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर सदर चौकी प्रभारी प्रशांत राणा मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने पर मुकेश सिंह पलंग पर बेसुध पड़े मिले। उनके पास से नींद की गोलियों के खाली रैपर बरामद हुए। पुलिस उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मौके से एक कागज भी मिला है, जिसमें मृतक ने कथित तौर पर मौत का कारण लिखा है। दस्तावेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन ललितपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें