फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई और कांग्रेसियों ने उठाई मध्यप्रदेश के गृहमंत्री पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
कैप्सन - एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोरोना काल के चलते रविवार को माताटीला विश्राम गृह में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के शामिल होने का मामला तूल पकड़ गया है। बिना किसी अनुमति के आयोजित इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाए जाने को लेकर सपाई और कांग्रेसियों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए मंत्री जी पर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अनिल कुमार को देकर साफ कहा है कि मंत्री पर सामाजिक दूरी का पालन न करने एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

कांग्रेसियों का आरोप है कि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व्यापारी सम्मेलन में अपनी ही पार्टी के बनाए गए नियमों का उल्लंघन करते दिखे। समारोह में व्यापारियों और भाजपाइयों में अधिकांश ने मास्क नहीं लगाया था। स्वयं मंत्री जी भी बिना मास्क लगाए दिखे। रविवार को पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते संपूर्ण लॉकडाउन लागू था। इसके बावजूद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का उल्लंघन कर समारोह में हिस्सा लिया, और तो और मंत्री के प्रोटोकॉल के बाद भी भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किए जाने की कोई अनुमति नहीं ली। यह सरासर गलत है। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में मांग की है कि मंत्री जी पर सामाजिक दूरी का पालन न करने एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह बुंदेला, नगर अध्यक्ष अमित बुंदेला, ब्लाक अध्यक्ष बालचन्द्र रजक, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, शिवराम सिंह, बाबूराम कुशवाहा आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन

मंत्री जी अपनी ही सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाकर क्या दर्शाना चाहते हैं ?
प्रदेश में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है और ऐसी हालत में एक जिम्मेदार मंत्री अपनी ही सरकार के नियमों को धज्जियां उड़ाकर क्या दर्शाना चाहते हैं यह समझ से परे है। सरकार के नियमों की अवहेलना करने वाले मंत्री पर मामला दर्ज होना चाहिए।
स्वामी प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी के विधान सभा प्रभारी
------
मंत्री पर कार्रवाई न किया जाना कानून का खुला उल्लंघन है
गरीब, मजदूर, किसान यदि आवश्यक कार्य से बाहर जाते हैं तो बिना मास्क के पाए जाने पर पुलिस उन पर भारी भरकम जुर्माना लगा देती है परन्तु मंत्री पर कार्रवाई न किया जाना कानून का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन

मानसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य
-----------------------------------------
मैं रविवार को छुट्टी पर था। भीड़ के जुटने से कितना नुकसान हुआ इस का पता नहीं हैं। मंगलवार को पहुंचकर जानकारी करूंगा।
मंगल सिंह, सहायक अभियंता माताटीला बांध
-----------------------------------------
भीड़ से पौधे को कोई नुकसान नहीं हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है।
बलराम अवर अभियंता माताटीला विश्राम गृह
-------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें