फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित है ‘अम्मा की बोली’

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित है ‘अम्मा की बोली’
विज्ञापन

तालबेहट(ललितपुर)। बुंदेली फिल्म अम्मा की बोली के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर व लेखक नारायण चौहान ने बताया कि बुंदेली भाषा में फिल्म बनी है। इस फिल्म में रोमांस और हंसी के साथ साथ सामाजिक परिवेश की कई मार्मिक घटनाओं को भी दर्शाया गया है। फिल्म एक बूढ़े पति, लाचार मां और उसके बेटों के ईद गिर्द घूमती है। इसने बताया गया है कि जो मां अपने पुत्रों के लिए सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार रहती है। उसके वही पुत्र शादी होने के बाद मां को एक दूसरे के पाले में खिसकाने की जुगत में रहते हैं। उन्होंने नगर के नवीन नगर पंचायत भवन में पत्रकारों को ये जानकारी दी।
बताया कि पूरी फिल्म बुंदेली भाषा में बनाई गई है जो 30 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के हरदा में हुई। इसमें झांसी के अजय साहू, सुंदर लिखार, शायना प्रिया, राकेश विश्वकर्मा के अलावा ललितपुर के जितेंद्र गुप्ता आदि ने अभिनय किया। इसके अलावा उसमें पीपली लाइफ में काम करने वाली फारूख जाफर, कई सीरियलों में अपने अभिनय से लोगों के दिल में राज करने वाले संजय मिश्रा, रिसिता भट्ट, गोविंद नामदेव, राजपाल यादव आदि ने काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका प्रमुख उद्देश्य बुंदेली भाषा को देश के अंदर एक नया आयाम देकर लोगों को भोजपुरी सहित अन्य भाषाओं की तरह परिचित कराना है। दिसंबर तक कांजी हाउस नामक फिल्म रिलीज होगी। वह भी बुंदेली भाषा में बनी है। उन्होंने बताया कि उनका जन्म कानपुर में हुआ। माता के नौकरी में होने के कारण उनकी कर्मभूमि जनपद ललितपुर रही। इसके बाद वह मुंबई चले गए परन्तु अपनी कर्मभूमि की शक्ति उन्हें इस ओर आकर्षित कर ले आई। इस मौके पर अभिनेता दीपक कौशल, मनोज त्रिपाठी, विजय सोनी, रामसिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें