फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान की मोटर दे गई दगा, जलापूर्ति हुई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जल संस्थान की मोटर में फाल्ट हो जाने से लोअर जोन की जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई। कई मोहल्लों में पांच-दस मिनट की ही जलापूर्ति हो सकी तो कई मोहल्लों को पानी की बूंद भी नसीब नहीं हुई। इस कारण स्थानीय लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा।
विज्ञापन

लोअर जोन में पानी का प्रेशर बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए नई मोटर स्थापित की जा रही है। इसके पीछे मकसद उन इलाकों तक पानी को पहुंचाना है, जहां पेयजल की समस्या बनी रहती है। जल निगम इस मोटर को लगा रहा है, लेकिन एक हफ्ता से ज्यादा समय बीतने के बाद भी लोअर जोन की जलापूर्ति दुरुस्त नहीं हो सकी है। बुधवार को जलापूर्ति ठीक हुई तो लगा कि जल संस्थान ने सभी कमियां दूर कर ली हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को जैसे ही लोग पानी भरने के लिए तैयार हुए तो जलापूर्ति दगा दे गई। सुबह से ही लोग पीने के पानी के लिए परेशान दिखे। कुछ लोगों ने जलापूर्ति होने का इंतजार नहीं किया और उन्होंने हैंडपंप से पानी भरना आरंभ कर दिया। महिलाएं सुबह सात बजे तक आपूर्ति होने के लिए नल के पास बैठी रहीं। जब पानी की बूंद नलों से नहीं टपकी तो फिर उन्होंने हैंडपंपों की ओर रुख किया। हालांकि, निचले इलाकों में पांच से दस मिनट की आपूर्ति हुई, जिसमें लोग पीने का पानी ही भर सके। अन्य खर्च के लिए उन्हें हैंडपंप पर ही जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि दस दिन से सुबह के समय पेयजल की समस्या बनी हुई है। शाम को हो रही जलापूर्ति में भी कई लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। तमाम लोग काम में व्यस्त रहते हैं, जिससे उन्हें जलापूर्ति होने का पता ही नहीं चलता है।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में रही समस्या
मोहल्ला चौबयाना, बजरिया, रैदासपुरा, वंशीपुरा, विष्णुपुरा, महावीरपुरा, मऊठाना, चिरौलपुरा और गोविंद नगर में पेयजल की समस्या रही।
मोटर में फाल्ट हो गया था, जिससे सुबह के समय जलापूर्ति बाधित हुई। लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शाम के समय आपूर्ति की गई।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें