ललितपुर। जनपद को उद्योगों का हब बनाने और बड़ी इंडस्ट्रीज की स्थापना के प्रति उद्यमियों को आकर्षित करने को लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में जनपद को मिले तीन सौ करोड़ रुपये के लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए।
डीएम ने जनपद को उद्योगों का हब बनाने के लिए उद्यमियों को आगे आने और यहां बड़ी इंडस्ट्रीज की स्थापना करने का प्रयास करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के विकास के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। उपायुक्त उद्योग को अधिक से अधिक निवेशकों को आकर्षित कर निवेश कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रियल एस्टेट क्षेत्र के उद्यमियों से कॉलोनियों का निर्माण करने की बात कही।
इस दौरान सीएमओ डॉ जेस बक्शी, एसडीएम सदर मोहम्मद अवेश, विकास प्राधिकरण के सचिव एवं स्मॉल स्केल इंड्रस्टीज अध्यक्ष कमलेश सरार्फ, प्रदीप चौबे, अनिल जैन अंचल, उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी, मदन गोस्वामी, मुकेश कुमार जैन, एसके चतुर्वेदी विभिन्न उद्यमी और बीस 20 भावी निवेशक मौजूद रहे।
जिले के प्रवेेश द्वार के पास बनेंगे रेस्टोरेंट
जनपद आने वाले लोगों को पर्यटन की जानकारी देने करने के लिए सीमाओं पर बनने वाले प्रवेश द्वारों के पास रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग ने बैठक के दौरान बताया कि अभी तक जनपद में 15 निवेशकों द्वारा 173 करोड़ का निवेश संबधित प्रस्ताव निवेश सारथी पोर्टल पर प्राप्त किया जा चुका है। इससे 475 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।