फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता का पूजन कर मनाया वेलेंटाइन डे

विज्ञापन
velentinens day - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ब्लाक जखौरा के प्राथमिक विद्यालय देहरे बाबा मसौराकलां में वेलेंटाइन डे पर मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी ने वेलेंटाइन डे पर परोसी जा रही फूड़ता से युवाओं को बचाने के लिए इस दिन मातृ पितृ पूजन मनाने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को दर्जनों बच्चों के साथ उनके माता-पिता ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। माता पिता को पहले कुर्सी पर बैठाया गया, उसके बाद बच्चों ने अपने माता-पिता के पैर धोए। फिर बच्चों द्वारा पूजा की थाली लिए हुए कुमकुम से उन्हें तिलक किया। इसके बाद पुष्प वर्षा करते हुये माता-पिता की आरती की। बच्चों ने चरण छूकर उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। बच्चों द्वारा माता-पिता के किए गए पूजन को देखकर कई अभिभावक भावुक हो उठे। इस मौके पर
विज्ञापन

नीरज तिवारी, अध्यक्ष बैजनाथ अहिरवार, संध्या प्रजापति, बृजभान सिंह, मुकेश योगी, भगवान दास, ऋषि तिवारी, राहुल व मंगल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें