फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर लगाया हत्या कर मां, बेटी को कुआं में फेकने का आरोप

विज्ञापन
crime - फोटो : crime
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में बीते रोज बुधवार को मासूम बेटी के साथ महिला का शव कुआं में पड़ा मिलने के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के ग्राम बारौ से आए मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के थाना बमनौरा अंतर्गत ग्राम बौरा निवासी धरमा लोधी पुत्र सरिया लोधी ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री का विवाह पांच वर्ष पहले थाना गिरार के ग्राम कारीटोरन निवासी छत्रपाल लोधी के साथ किया था और ससुरालियों के मांग के अनुसार दो लाख रुपये नगद, एक मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी समेत कुल 80 हजार रुपये का जेवर दिया था। साथ ही डेढ़ लाख रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान भी दिया था, लेकिन ससुराली इससे संतुष्ट नहीं हुए और उसकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित व मारपीट करते थे। उसकी बेटी ने पांच लाख अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ना की बात बताई थी। जिस पर उन्होंने आरती के ससुरालियों को समझाया भी, लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच आरती ने एक पुत्री को जन्म दिया, जो अब तीन वर्ष की हो गई थी, बीते 20 सितंबर को वह अपनी पुत्री से मिलने के लिए उसके सुसराल कारीटोरन गया था, तो बेटी ने कहा था कि जमीन बेचकर पांच लाख दे दो, वरना यह लोग उसे जान से मार देंगे। बीते 22 सितंबर की रात्रि में दस बजे उसके ससुर साहब सिंह का फोन आया कि उसकी पुत्री आरती, नातिन आराध्या की मौत हो गई है। जिस पर वह अगले दिन सुबह 11 बजे कारीटोरन पहुंचा। पिता ने आरोप लगाए हैं कि उसकी पुत्री आरती, नातिन आराध्या को उसके ससुरालियों ने हत्या करके कुआं में फेंका है। उसने थाना गिरार में इस घटना की सूचना भी दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें