फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नव वर्ष के शुरुआत में अधिकांश ट्रेनें फुल, नहीं मिल रहे रिजर्वेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नव वर्ष पर अधिकांश लोग घूमने के लिए दूसरे शहरों में जाने के लिए पहले से ही रिजर्वेशन करा रहे हैं। इसके चलते अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन अभी से फुल चल रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में या तो रिजर्वेशन फुल चल रहे हैं या फिर वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन

नव वर्ष पर मुंबई, दिल्ली, हरिद्वार और पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों में हर श्रेणी में आरक्षण अभी से फुल हो गए हैं। स्लीपर श्रेणी में पुष्पक एक्सप्रेस, पठानकोट में कोई रिजर्वेशन नहीं दिख रहा है। जबकि इन ट्रेनों में एसी तीन व एसी दो श्रेणी में वेटिंग 12 से पंद्रह तक चल रही है। वहीं, कुशीनगर एक्सप्रेस में वेटिंग सभी श्रेणी में 13 से 47 तक चल रही है। जबकि गोरखपुर एक्सप्रेस में वेटिंग स्लीपर में 29 और एसी श्रेणी में 8 से 13 चल रही है। इसी प्रकार पंजाब मेल एक्सप्रेस में स्लीपर में कोई जगह नहीं दिख रही, जबकि थर्ड एसी में 22 और सेकेंड एसी में 12, प्रथम एसी में तीन वेटिंग दिख रही है। इसी प्रकार मथुरा, दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी ऐसी ही स्थिति है। तीस दिसंबर से एक जनवरी और पांच जनवरी तक अधिकांश ट्रेनें फुल चल रही हैं। इनमें जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस में सभी श्रेणी के कोचों में तीन से अठारह तक वेटिंग चल रही है। उत्कल एक्सप्रेस में स्लीपर में 46, जबकि एसी की सभी श्रेणी में दो से 22 तक वेटिंग दिख रही है। सचखंड एक्सप्रेस में सभी श्रेणी के कोचों में कोई जगह नहीं है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में कोई जगह नहीं है। जबकि पंजाबमेल, पठानकोट, पातालकोट, दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा, गीता जयंती व गोंडवाना एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में भी कोई जगह नहीं दिख रही। इसमें ही एसी श्रेणी में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें