फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करीम नगर में जलभराव से पनप रहे मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के आजादपुरा स्थित वार्ड 16 करीमनगर की गली में पानी की निकासी नहीं होने से खाली प्लाट में जलभराव हो जाता है। यह समस्या आठ सालों से है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने बताया कि अनीता सोनी के मकान के पास स्थित खाली प्लाट में जलभराव की समस्या से गली की नालियां चोक हो गईं हैं। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क के बीच से बह रहे गंदे पानी की दुर्गंध से लोग परेशान हैं। मच्छर बढ़ने से बीमारियों के पनपने का खतरा है। मोहल्लेवासियों ने समस्या के जल्द निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

घर में छोटे छोटे बच्चे हैं, रास्ते में जमा दूषित पानी से संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ हैं।
- अनीता सोनी
गली में आधी अधूरी सड़क बनने और गंदा पानी जमा होने से बहुत दुर्गंध आती है। नालियों में जमा पानी से मच्छर पनप रहे है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

- अकरम
जानकारी मिली है प्लाट में भरे गंदे पानी को निकलवाने के साथ ही दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
- सरला जैन, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें