फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वृद्धजनों को घर से वोट डालने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के 6612 मतदाताओं को पहली बार घर से वोट डालने का अवसर मिलेगा। इसके लिए उन्हें बीएलओ के पास एक फार्म जमा करना होगा।
निर्वाचन आयोग ने शत प्रतिशत मतदान के लिए बुजुर्गों को घर से मतदान करने की व्यवस्था की है। 85 वर्ष से अधिक उम्र के 6561 मतदाता व सौ साल से अधिक उम्र के 51 मतदाताओं को यह सुविधा दी जाएगी। मतदान के दिन बीएलओ पोस्टल बैलट द्वारा उनसे वोट घर पर डलवा कर संग्रह करेंगे।
विज्ञापन


धौर्रा निवासी 90 वर्षीय राजकुंवर ने बताया कि पहली बार ऐसा लग रहा है, हमारे वोट की भी देश को जरूरत है। चलने में असमर्थ होने के कारण वोट डालने नहीं जा पाती हूं, लेकिन इस चुनाव में घर से वोट डालकर देश की प्रगति में अपना योगदान दूंगी।

मादौन निवासी 92 वर्षीय गोरेलाल कुशवाहा ने बताया कि धूप में वोट डालने के लिए लाइन में खड़ा नहीं हो पाता हूं, इसलिए वोट डालने नहीं जाता हूं, लेकिन चुनाव आयोग ने घर पर ही हमारा वोट लेने की सुविधा दी है, तो मैं जरूर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दूंगा।
-
ग्राम कपासी निवासी 86 वर्षीय अंगूरी बाई ने कहा कि इस बार चुनाव में वोट डालने की जो सुविधा घर बैठे दी गई है, वह सही है। हम बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत होती है, साथ ही वहां अंधेरे में कुछ दिखाई भी नहीं देता है कि किसे वोट दें। ऐसे में यह सुविधा सही है।
विज्ञापन


कपासी निवासी 87 वर्षीय शांति बाई ने बताया कि सांसदी के चुनाव में घर से वोट लेने की सुविधा दी जा रही है। इससे हमें सुविधा होगी। पहले बूथ तक जाना होता था, घर से लोग बूथ तक ले तो जाते थे, लेकिन घर छोड़ने कोई नहीं आता था। इससे काफी असुविधा होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें