फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने की पार्टी में उड़ाए एक लाख से अधिक

विज्ञापन
More than one lakh flown to dinner party
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को जिला महिला अस्पताल ने जिले के एक नामचीन होटल में आयोजित पार्टी में एक लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए। पार्टी में दो सौ से अधिक लोग शामिल हुए। होटल में थाली के हिसाब से दरें तय थीं, जिसमें एक थाली का खर्च तीन सौ रुपये से अधिक था। इस तहत लगभग 70 हजार रुपये से अधिक का खर्च केवल खाने पर ही किया गया है। होटल का चार्ज अलग से लेने की बात तय की गई। जिला महिला अस्पताल प्रबंधन से अचानक आए कार्यक्रम के कारण अन्य चार्जों को बाद में तय करने की बात तय हुई, जिससे पार्टी के अन्य खर्चों के विवरण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि, बुधवार को हुए कार्यक्रम का खर्च एक लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। कार्यक्रम का अचानक तय होने के कारण कुछ अन्य चार्जों की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड मिला है। यह जिले को गौरवान्वित करने वाली बात है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें चिकित्सक और स्टाफ को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जहां तक ओपीडी बंद होने की बात है, इस संबंध में सीएमओ से वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

- योगेश कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें