फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अंधेरे में डूबा आधे से अधिक शहर, रातभर गर्मी से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
132 केवी पारेषण केंद्र में कंडक्टर जलकर फटा, तीन घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति, इसके बाद 11 केवी लाइनों में फाल्ट से कई मोहल्लों में फिर गुल रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शनिवार रात 132 केवी पारेषण केंद्र में कंडक्टर जलकर फटने से आधे से अधिक शहर की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे ठप रही। इसके बाद आपूर्ति बहाल होते ही कई फीडरों पर ओवरलोड की स्थिति बनने से 11 केवी लाइनों में भी फाल्ट हो गए। इससे कई मोहल्लों में रातभर बिजली आती-जाती रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से एक घंटे में आपूर्ति बहाल होने की बात कही गई, लेकिन करीब तीन घंटे बाद बिजली आई।
रोंड़ा 132 केवी पारेषण उपकेंद्र से 33 केवी की दो लाइनों के जरिये पूरे शहर को बिजली आपूर्ति होती है। गल्ला मंडी प्रथम के अंतर्गत आने वाली 33 केवी लाइन का कंडक्टर शनिवार रात करीब 9:05 बजे ओवरलोड और लूजिंग के कारण जलकर फट गया। इससे गल्ला मंडी प्रथम की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। इससे गल्ला मंडी सब स्टेशन के फीडर नंबर चार और पांच, चंडी माता, पिसनारी और चंदेरा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नझाई विद्युत उपकेंद्र के घंटाघर, तालाबपुरा, जल संस्थान और नदीपुरा फीडर भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट का पता लगाया। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कंडक्टर बदलने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 11:50 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस दौरान उपभोक्ता सोशल मीडिया पर बिजली आपूर्ति बहाल होने का समय पूछते रहे।
-
आपूर्ति बहाल होते ही 11 केवी लाइनों में आए फाल्ट
132 केवी पारेषण केंद्र से बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद गल्ला मंडी के फीडरों पर ओवरलोड की स्थिति बन गई। इसके चलते कई स्थानों पर 11 हजार केवी लाइनों के जंपर जल गए और फीडरों की आपूर्ति दोबारा ठप हो गई। फीडर नंबर पांच के तहत गुरुनानक धर्मशाला के आगे ट्रांसफार्मर के पास केबल में आग लग गई। वहीं फीडर नंबर चार के तहत मोहल्ला चांदमारी में एक फेस चला गया। मोहल्ला लेड़ियापुरा में पानी की टंकी के पास अंडरग्राउंड लाइन में भी फाल्ट आ गया। इन फाल्टों को ठीक करने में रात का काफी समय लग गया। बिजली आपूर्ति सुबह करीब पौने चार बजे सुचारू हो सकी।
-
फोटो 35 महेंद्र
रात में नझाई बाजार-घंटाघर फीडर की बिजली करीब तीन घंटे तक नहीं आई। सुबह भी बिजली चली गई। रात में कर्मचारियों ने एक घंटे में आपूर्ति बहाल होने की बात कही थी, लेकिन तीन घंटे बाद बिजली आई। फोन करने पर कई बार संपर्क भी नहीं हो सका। बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
-महेंद्र, आजादचौक।
-
फोटो 37
सुबह करीब चार बजे आधे घंटे के लिए बिजली आई, फिर चली गई। करीब पांच बजे दोबारा आपूर्ति हुई। दिन में भी कई बार बिजली गुल रही। थोड़ी बारिश या अधिक गर्मी होने पर फाल्ट की समस्या शुरू हो जाती है। बिजली व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

सौरभ, एआरटीओ ऑफिस वाली नहर रोड
-
बारिश के चलते लाइनों में फाल्ट आने और 132 केवी ट्रांसमिशन केंद्र में कंडक्टर जलकर फटने के कारण रात में बिजली आपूर्ति बाधित रही। टीम लगाकर रात में फाल्ट ठीक कराए गए, इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
संजय सागर,प्रभारी अधिशासी अभियंता शहर क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें