फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 50 हजार से अधिक परिवारों के पास नहीं है राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में 50 हजार से अधिक परिवार ऐसे हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। ऐसे लोगों की फेमिली आईडी बनाने का निर्णय शासन ने लिया है। लेकिन, जनपद में यह कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। यह वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, लेकिन सिर्फ 78 सौ परिवारों की ही फेमिली आईडी बन पाई है।
विज्ञापन

जनपद में कुल परिवारों की संख्या 309476 है, जिसमें से 258788 परिवारों के पात्र एवं अंत्योदय कार्ड बने हुए हैं। बाकी परिवारों के पास कोई पारिवारिक प्रमाणपत्र नहीं है। ऐसे परिवारों को पारिवारिक आईडी देने के लिए सरकार फेमिली आईडी बना रही है। घर-घर जाकर ऐसे लोगों की आईडी तैयार की जा रही है, इसमें जनपद की प्रगति काफी खराब है। अब तक सिर्फ 78 सौ परिवारों ही यह आईडी बन पाई है।
मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने कहा कि सभी पंचायत सचिवों को इसकी प्रगति सुधारने के निर्देश दिए हैं। अगर प्रगति में सुधार नहीं आता है, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें