फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सवा सौ से अधिक यात्रियों ने निरस्त की वैष्णो देवी की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ऑपरेशन सिंदूर के चलते 125 से अधिक लोगों ने वैष्णो देवी की यात्रा निरस्त कर दी है। उन्होंने जम्मू, कटरा जाने वाली ट्रेनों के टिकट निरस्त करा दिए हैं। शुक्रवार देर शाम तक लोग अपना टिकट निरस्त कराने पहुंच रहे थे, जबकि बहुत से लोग ऑनलाइन टिकट भी निरस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा हमला करने की आशंका के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां रेड अलर्ट भी है। ऐसी स्थितियों में अब लोग माता वैष्णो देवी की यात्रा निरस्त कर रहे हैं। हर दिन दो दर्जन से अधिक लोग रेलवे स्टेशन पर जम्मूतबी, कटरा का टिकट निरस्त कराने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर जम्मू और कटरा का टिकट निरस्त कराने के लिए काफी लोग पहुंचे। दोपहर तक झेलम और मालवा एक्सप्रेस से जम्मू और कटरा जाने वाले सौ से अधिक यात्रियों ने अपना टिकट निरस्त करा दिया। देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। अनुमान है कि 25 से अधिक लोगों ने मोबाइल एप, ऑनलाइन बुकिंग से भी जम्मूतबी और कटरा का टिकट निरस्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें