फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारों द्वारा भविष्य सुधरेगा होगा जीवन का निर्वाण: आर्यिका आदर्शमति

विज्ञापन
jain mandir.jpg - फोटो : jain mandir.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। पशु संरक्षण केंद्र गोशाला में संस्कार एवं शिक्षा का अनूठा संगम स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ का शुभारंभ आर्यिका आदर्शमति माता ससंघ के सानिध्य में हुआ। जैन समाज ने संचालन का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रतिभास्थली एवं हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि आचार्यश्री ने बालिकाओं के भविष्य को संवारने एवं बेहतर शिक्षा के लिए देश में प्रतिभास्थली के माध्यम से जो शंखनाद किया वह समाज के लिए वरदान है।
उन्होंने कहा पाश्चात्य संस्कृति जो वर्तमान में अभिशाप जहां साबित हो रही है, ऐसे में संस्कारों की महति आवश्यकता है, जिसका सपना प्रतिभा स्थली में संस्कारों के माध्यम से पूरा होगा। उन्होंने कहा स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्वावलंबी बनाने के लिए हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र बहुत अच्छी सोच है, इसमें अपने हाथ से निर्मित वस्त्रों का उपयोग कर हम अपनी प्राचीन संस्कृति को वापस ला सकते हैं। कार्यक्रम में अहिल्लावाई विश्वविद्यालय इंदौर की कुलपति रेनू जैन ने आर्यिका मां के मार्गदर्शन में चल रही प्रतिभास्थली के माध्यम से हो रहे सामाजिक परिवर्तन को समाज के लिए आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ साथ संस्कारों की आवश्यकता है जिसको प्रतिभा स्थली के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

संगीता मेहता इंदौर, आशीष जैन आगरा एवं नीरज दीदी ने प्रतिभास्थली के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे भविष्य सुधरेगा और आदर्श समाज का निर्माण होगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलपति रेनू जैन एवं प्रदीप जैन ने आर्यिका संघ को शास्त्र भेंट किए। कार्यक्रम में आर्यिका आदर्शमति माता जी ने कहा कि खानपान और विचारों में शुद्धि के साथ परिणामों में निर्मलता आती है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने भी सराहना की। संचालन जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने किया। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना, मनोज भैया, जैन पंचायत महामंत्री डा. अक्षय टड़ैया, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद इमलिया, शीलचंद अनौरा अखिलेश जैन गदयाना,संतोष इमलिया, विनोद कामरा, नरेंद्र कडंकी, अक्षय अलया, राजेद्र जैन, अजित जैन, नरेँद्र जैन छोटे पहलवान, भगवान दास, अनिल जैन मामा भांजा, पवन जैन करमुहारा, विकास जैन सीए, संजीव जैन, जिनेँद्र जैन डिस्को, अजय जैन साइकिल, पुष्पेंद्र जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें