फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी में आज होगी लेखपाल परीक्षा

Sun, 08 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को जिले में चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा त्रिस्तरीय निगरानी में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा चार जोनल और दस सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के अंतर्गत चकबंदी लेखपाल के फार्म भरे गए थे, जिसकी परीक्षा आठ नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जिले के 23 केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में 12,366 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व त्रुटकिरहित संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक इंतजाम किए हैं, इसमें चार जोनल मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को नामित किया है।
विज्ञापन

ललितपुर क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र तिवारी, पाली में अपर उप जिलाधिकारी अमिताभ यादव, महरौनी में यशु रुस्तगी व तालबेहट में रत्नाकर मिश्र को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, सेक्टर मजिस्ट्रेट में तहसीलदार ललितपुर अवधेश निगम को राजकीय बालिका इंटर कालेज, एसडीएस कांवेंट स्कूल व वर्णी कालेज, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र को जीआईसी ललितपुर, पीएन इंटर कालेज व सरस्वती बालिका इंटर कालेज आजादपुरा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुशील कुमार को सुधा सागर इंटर
कालेज,
नगर पालिका बालिका इंटर कालेज व दीवान रघुनाथ इंटर कालेज, मंडी सचिव अनिल कुमार सिंह को मार्डन पब्लिक स्कूल व राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, उप कृषि निदेशक ललितपुर हंसराज को पहलवान गुरूदीन महाविद्यालय व नेहरू महाविद्यालय, तहसीलदार मड़ावरा देवेंद्र कुमार को एमएसडी महाविद्यालय व जिला परिषद इंटर कालेज, डीसी मनरेगा नरेंद्र द्विवेदी को सरस्वती मंदिर कालेज व
महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नायब तहसीलदार आनंद कुमार को राजकीय बालिका इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, डीडीओ देवेंद्र प्रताप को शांति निकेतन इंटर कालेज व सीवी गुप्ता इंटर कालेज, तहसीलदार तालबेहट प्रीति जैन को वीणा वादिनी इंटर कालेज व जीजीआईसी ललितपुर का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा रिजर्व मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला पूर्ति अधिकारी डीएसराम और जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता को बनाया गया है।
इतने बनेंगे कक्ष निरीक्षक
23 परीक्षा केंद्रों पर बेसिक शिक्षा के 428 शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 419 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। इसमें ब्लाक महरौनी के 150, बार के 92 व तालबेहट के 46 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

परीक्षार्थियों को जारी किए गए ई- प्रवेश पत्र
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षार्थियों को ई-प्रवेश पत्र जारी किया है। परीक्षा उपरांत परीक्षार्थी अपने साथ प्रश्न पुस्तिका साथ ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें