मॉक डि्रल के दोरान इमारत पर सीढी लगाकर राहत बचाव का अभ्यास करते राहत बचाव दल के लोग।
ललितपुर। शहर के घंटाघर पर सोमवार को भूकंप आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई की मौजूदगी में विभागों ने अपनी जिम्मेदारियों का अभ्यास किया। स्वास्थ्य, अग्निशमन, पुलिस, यातायात पुलिस, सिविल डिफेंस, नगर पालिका और एनडीआरएफ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया।
एनडीआरएफ ने नगर पालिका कॉम्प्लेक्स में रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया। मलबे में फंसे लोगों को फायर सर्विस की सीढ़ियों से सुरक्षित बाहर निकाला गया। अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने और स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक उपचार का अभ्यास किया। जिलाधिकारी ने लोगों को भूकंप के समय न घबराने और सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। एसपी ने बताया कि ड्रिल का उद्देश्य त्वरित प्रतिक्रिया और विभागों में समन्वय परखना था। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और जिला आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह भी मौजूद रहे।