फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोए मोबाइल फिर से पाकर खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
खोए मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाते पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आए दिन मोबाइल गिरने की शिकायतें आती रहती हैं। जिस पर पुलिस विभाग के सर्विलांस सेल टीम ऐसे मोबाइलों को बरामद करने के लिए सर्विलांस पर लगाकर उनका पता लगाती है और मोबाइल बरामद होने पर उनके स्वामियों को लौटाए जाते हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने सर्विलांस टीम द्वारा ऐसे बरामद किए गए 39 मोबाइलों को मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उन्हें वापस लौटाए गए। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने मोबाइल की पहचान करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए, जिस पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद भी कहा। मोबाइल पाने वालों में अरविंद, गब्बर सिंह, मिथुन चंदेल, प्रेम नारायण, आशीष कुमार अग्रवाल, सीताराम अहिरवार, अमित विदुआ, अनंत कुमार, सचिन कुमार, इमरान खान, गोपाल, जगदीश सोनी, महेंद्र कुमार, केशव कुमार, विक्रांत साहू, विनोद झा, धर्मेंद्र अहिरवार, आमीन खान, राव राजा, मोनू राजपूत, बंटी उर्फ अस्पाक अली, अजय अग्रवाल, मंजू तिवारी, विक्की, राजपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, सोनू, राहुल विश्वकर्मा, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अच्छे आलोक प्रकाश सिंह, मनोज नामदेव, प्रशांत जैन, रविशंकर, हरीशचंद्र, संजय पांचाल, श्रीकांत कुशवाहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें