फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन के पंजीकरण में तेजी लाएं

Tue, 27 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mobile, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
समाजवादी स्मार्ट फोन योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाये जाने के लिए शासन की ओर से प्रदेश के समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये गये। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कहा कि तीन दिन में अधिक से अधिक पंजीयन कराए जाएं।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ललितपुर डॉ रूपेश कुमार ने बताया कि ललितपुर जनपद में अब तक कुल 61230 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। तीन दिनों से रजिस्ट्रेशन करते समय ओपीटी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त करने में समस्या आ रही है। जिस पर मुख्य सचिव द्वारा तकनीकी खराबी में जल्द सुधार लाने की बात कही गई।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी,  जिला पंचायत राज अधिकारी व उप कृषि निदेशक को 10000-10000, बाल कल्याण अधिकारी को 6000,  होमगार्ड को 2000,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी व अपर जिलाधिकारी को  5000- 5000 व  परियोजना निदेशक को 2000 का लक्ष्य दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि  संबंधित अधिकारियों को दिये हुए लक्ष्य को तीन दिन के अंदर पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए। हर तीसरे दिन इसकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी। कम प्रगति पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें