फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम पाया बंद

विज्ञापन
mnrega.jpg - फोटो : mnrega.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। विकास भवन के सभागार में डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने समस्त पंचायत सचिवों, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के साथ जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान मनरेगा के मामले में ग्राम पंचायत कैलगुवा विकास खंड बार, विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत तिलहरी, विकास खंड तालबेहट की बुदावनी, तरगुवां और थाना में 13 नवंबर को कार्य प्रारंभ नहीं पाया गया। इस पर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन तीन-तीन कार्य चलते रहने के निर्देश दिए गए। ग्राम में अधिक से अधिक जल संरक्षण में यथा तालाबों इत्यादि पर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। 25 दिसंबर से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, कर्मचारी किसी के दबाव में आकर कार्य न करें।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को 100 दिन रोजगार दिए जाने की विस्तृत समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों के नवीन बैंक खाते खुलवाकर एमआईएस में फीड किए जानेे के निर्देश दिए। ऐसे मरीज जिन्हें हृदय रोग, डायविटीज, ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनकी सूची बनाकर एक सप्ताह के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी जाए। आवास की समीक्षा करते हुए पाया कि वर्ष 2016-17 से लेकर वर्ष 2019-20 तक कई आवास अधूरे पाये गए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शुद्ध पेयजल हेतु ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 7 पैरामीटर्स के कार्यों को ग्राम पंचायत के माध्यम से समयांतर्गत गुणवत्ता का ध्यान रखते हुये पूर्ण कराया जाये, जिसमें शुद्ध पेयजल, बालक-बालिका शौचालय, दिव्यांग शौचालय, रसोईघर व कक्षा-कक्षों की मरम्मत इत्यादि कार्यों को समयांतर्गत पूर्ण कराया जाए। विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल के क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कार्य मनरेगा कन्वर्जेन्स के माध्यम से कराया जाता है। किसी भी प्रकार की कमी पायी जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक/जिला विकास अधिकारी बलिराम वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार रविंद्र वीर यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी, समस्त पंचायत सचिव, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें