फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की राह पर चल पड़े मनरेगा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मनरेगा कर्मचारी महासंघ से जुड़े मनरेगा कर्मियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। उन्होंने सीडीओ को ज्ञापन देकर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत संविदा पर कार्यरत
विज्ञापन

कार्मिक हैं। कोविड-19 के प्रथम चरण में संक्रमण के दौरान मनरेगा कामिकों द्वारा श्रमिकों को निरंतर रोजगार उपलब्ध कराया था। वर्तमान समय में मनरेगा के साथ निर्वाचन का दायित्व निभाया। इससे निरंतर संविदाकर्मी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। मनरेगा कार्मिक के शासकीय कार्य के दौरान कोरोना से होने वाली मृत्यु को सामान्य मौत मानकर कोई भी सहायता नहीं दी जा रही है। उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण से देखते हुए शासकीय कर्मचारियों की तरह आर्थिक सहायता मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें